Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी से 40 कांवरियों का जत्था निःशुल्क एसी बस से बाबाधाम रवाना

 

रवानगी से पहले गाजे-बाजे के साथ शहरपुरा शिव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Sindri : सिंदरी से 40 कांवरियों का जत्था 23 जुलाई रविवार को नि:शुल्क एसी बस से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. जत्थे में सेवादल के 10 सदस्य भी शामिल हैं. शहरपुरा शिव मंदिर पूजा-अर्चना के बाद  आईआईटी-आइएसएम उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने शंखध्वनि की गूंज और नारियल फोड़कर बस को रवाना किया. शिवभक्त पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे और वहां से जल उठाकर देवघर बाबा मंदिर में पहुंचकर जलार्पण करेंगे. जय माता दी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अविनाश सिंह व जनाधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि कांवरियों का यह दल एसी बसे से 5 दिन के अभियान पर निकला है. रवानगी से पहले मंदिर प्रांगण में सिंदरी के विभिन्न मंदिरों से आए पुरोहितों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पुष्प वर्षा व गाजेबाजे के साथ जुलूस की शक्ल में सभी कांवरिए शहरपुरा शिव मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद टूर एंड ट्रैवल्स पार्टनर सिंह ट्रैवल्स की बस से रवाना सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. मौके पर सेल चासनाला के डीजीएम आदित्य सिंह, डॉ. परवेज़, डॉ. एसएस साव, दिनेश सिंह, इन्द्रमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, प्रभाकर मिश्रा, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अक्षय सिंह, शशिभूषण गुप्ता, उमाशंकर सिंह, अंबुज मंडल, मुरारी सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-15-thousand-clothes-stolen-from-tailor-shop-in-loyabad/">धनबाद

: लोयाबाद में टेलर दुकान से 15 हजार के कपड़ों की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही