Search

 
 
 

धनबाद: मोटरसाइकिल से रवाना हुआ 40 कांवरियों का जत्था

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से आज रविवार 24 जुलाई को 2 कार समेत 15 मोटरसाइकिल से देवघर के लिए कावरियों का जत्था रवाना हुआ. देवघर के लिए रवाना जत्थे में लगभग 40 श्रद्धालु थे. जत्था रवानगी के समय हर हर महादेव और बोल बम के नारे से पूरा बाजार गूंज उठा. जत्थे में कुछ प्रेस कर्मी के साथ अन्य व्यापारी शामिल थे. जानकारी देते हुए अजय मिश्रा ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण बाबा के दरबार नहीं पहुंच पा रहे थे, लेकिन इस बार कुछ अलग करने की ठानी है. उन्होंने बताया कि जत्थे में लगभग 40 लोग हैं और सभी ने वेशभूषा के साथ सर पर पगड़ी और हाथ में बाइक लेकर बाबा के दरबार पहुंचने का निर्णय लिया है. सभी सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल भर कर 105 किलोमीटर की यात्रा करते हुए देवघर में बाबा बैद्यनाथ व बाबा बासुकीनाथ को सावन की दूसरी सोमवारी को जलार्पण करेंगे. जत्थे में जयदेव गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, विजय मिश्रा, कैलाश, मुन्ना, बैजनाथ , राकेश व दीपक के साथ अन्य कांवरिया शामिल हुए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-camp-did-not-take-place-in-bank-mod-chamber-office-people-returned-without-taking-booster-dose/">धनबाद:

बैंक मोड़ चेंबर कार्यालय में नहीं लगा कैंप, बूस्टर डोज लिये बिना लौटे लोग [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही