Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा के 91 कांवरियों का जत्था बस से देवघर रवाना

 

बोल बम के नारों से गूंज उठा इलाका, माता कल्याणेश्वरी के भी दर्शन किये

Maithan: कांवरिया संघ के 91 कांवरियों का जत्था 24 जुलाई सोमवार को चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई से व्यवसायी अजय सिंह के नेतृत्व में देवघर के लिए रवाना हुआ. यह उनका सोलहवां वर्ष है. रवाना होने के वक्त बोल बम के नारों से चिरकुंडा क्षेत्र गूंज उठा. कांवरियों ने रास्ते में माता कल्याणेश्वरी के भी दर्शन किये व मत्था टेका. आयोजक अजय सिंह ने बताया कि हर साल झारखंड, बिहार, पुणे और बंगाल के कांवरिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक परिवार के सदस्य की तरह चिरकुंडा से देवघर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए जाते हैं. नाचते, गाते, झूमते वे सुल्तानगंज से पैदल चल कर देवघर पहुंचते हैं. मौके पर कुंदन सिंह, ललिता देवी, अखिलेश सिंह, पूनम सिंह, मनोज सिंह, रीता सिंह, प्रतिभा सिंह, रेखा सिंह, शंभु झा, डिटेंशन बम, सुदेश सिंह, रुपा सिंह, आकाश सिंह, निकिता सिंह, अनीता सिंह, सुनीता देवी, महंथ यादव, सुनील भगत, शीतल बम, पप्पू साव, पिंटू साव, दिनेश, सुशांत, किशोर लाल, दीपक सिंह, वशिष्ठ, हिरण रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही