Search

 
 
 

धनबाद : पहली सोमवारी का जल उठाने के लिए कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना

 
बाबा भोलेनाथ की जय-जयकार और बोल बम के नारों से गूंजा स्टेशन परिसर Dhanbad : धनबाद से बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था रविवार 9 जुलाई को धनबाद स्टेशन से रवाना हुआ. इसको लेकर रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में काफी भीड़ देखी गई. कांवरिए सावन की पहली सोमवारी को सुल्तानगंज से जल उठाएंगे और पैदल यात्रा कर बाबाधाम में जलार्पण करेंगे. कांवरियों में बाबाधाम जाने के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला. स्टेशन परिसर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा. कांवरियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के दरबार में जलार्पण के बाद वे बाबा बासुकीनाथ के दरबार जाएंगे और बाबा को जलाभिषेक करेंगे. बताया कि विगत कई वर्षों से बाबा नगरी पहुंचकर जलार्पण करते आ रहे हैं. बाबा से पूरे परिवार के लिए सुख-शांति की कामना करते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-abvp-inculcates-the-spirit-of-patriotism-in-students-dr-ranjit/">धनबाद

: छात्रों में देशप्रेम की भावना जगाती है अभाविप- डॉ. रंजीत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही