Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भिस्तीपाड़ा में घर में पेंट का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने मौत

Advertisement
Advertisement

झरिया का रहनेवाला था राजेश

Dhanbad : धनबाद के भिस्तीपाड़ा काली मंदिर के समीप 24 सितंबर रविवार को एक घर में पेंट का काम कर रहे मिस्त्री राजेश की करंट लगने से मौत हो गई. घर का मालिक उसे गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजेश झरिया का रहने वाला था. वह भिस्तीपाड़ा स्थित एक घर में मजदूरी पर पेंट का काम रहा था. शनिवार को उसने तीन कमरों को पेंट कर दिया था और रविवार की सुबह एक कमरे की सफाई के बाद पेंट कर रहा था. इसी दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया. करंट लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घर में बिजली का फ्यूज हटा दिया, जिससे राजेश जमीन पर गिर गया. इधर, धनबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. उक्त घर जनार्दन साव का है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-criminals-arrested-from-gunnery-weapon-and-bullet-recovered/">धनबाद

: तोपचांची से तीन अपराधी गिरिफ्तार, हथियार व गोली बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही