Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Maithan : मैथन (Maithan) कुमारधुबी स्टेशन के समीप पश्चिम अपलाइन पर 14 फरवरी मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर मुंडाधौड़ा निवासी बाला बाउरी (55) की मौत मौके पर ही हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपनी बकरियां चरा रहा था. इस दौरान कुछ बकरियां रेलवे ट्रेक की ओर भागने लगी. बकरियों को रेल की पटरियों से भगाते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. खबर पाकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए. लोगों ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग था, शायद इसी कारण से समय रहते लाइन पार नहीं कर सका और चपेट में आ गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही