Search

 
 
 

धनबाद:बलियापुर रोड पर लाल बंगला के पास ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत

 

जामताड़ा जिला निवासी बीरेन रजवार मनसा पूजा में आया था समधी के घर

Govindpur : गोविंदपुर थाना अंतर्गत बलियापुर रोड स्थित डाक बंगला के पास रविवार 20 अगस्त को दोपहर बाद एक ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक बीरेन रजवार (50 वर्ष) को चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वह जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत टिकोडीह गांव का निवासी था. वह गोविंदपुर थाना के बस्तीपुर गांव मनसा पूजा मनाने समधी साधु रजवार के घर आया था. दोपहर बाद वह नारायणपुर लौट रहा था. तभी डाक बंगला के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह घायल हो गया खबर सुनकर थाना के एएसआई विजय श्रीवास्तव दल बल के साथ पहुंचे और घायल को एसएनएमएमसीएच धनबाद पहुंचाया. जानकारी मिलने पर भाजपा के अरुण दसौंधी, राजीव चौधरी, कन्हाई दसौंधी, साधु रजवार समेत बड़ी संख्या में बस्तीपुर के लोग अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही