Search

 
 
 

धनबाद:  झरिया पहुंची चलंत लोक अदालत, मजदूरों को दी अवैध खनन के दुष्परिणाम की जानकारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद श्री राम शर्मा के निर्देश पर झरिया अंचल में चलंत लोक अदालत लगाई गई. यह जानकारी देते हुए डालसा की सचिव अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने बताया कि पैनल अधिवक्ता श्रीनिवास प्रसाद, संदीप कुमार, पीएलबी हेमराज चौहान, राजेश कुमार सिंह, प्रशिक्षित अधिवक्ता सोनम कुमारी, सुप्रिया सिंह, खुशी चौहान द्वारा झरिया विश्वकर्मा प्रोजेक्ट कोलियरी में कोयला मजदूरों के बीच चलंत लोक अदालत के जरिये विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मजदूरों को बताया गया कि कोयला चुनने या अवैध माइंस में जाने पर चाल धंसने से कई परिवारों के सिर से अभिभावकों का साया उठ जाता है. उनका परिवार दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो जाता है. मजदूरों को आगाह किया कि गया कि अपने बच्चों एवं परिवार के  उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन से दूर रहें, यह गैरकानूनी है. सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व श्रम निबंधन एवं उसके लाभ भी मजदूरों को बताये गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज पासवान, सुमन हसदा, राजेश मरांडी, सुजीत भूईया, राधे चौहान आदी दर्जनों की संख्या में मजदूरों ने अहम भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-got-the-job-of-bccl-by-showing-forged-land-papers-the-real-mistress-was-eating-at-every-rate/">धनबाद

: जमीन के जाली कागजात दिखाकर हड़प ली बीसीसीएल की नौकरी, असली मालकिन खा रही दर-दर की ठोकर [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-got-the-job-of-bccl-by-showing-forged-land-papers-the-real-mistress-was-eating-at-every-rate/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही