Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  तोपचांची में वज्रपात से मैदान में बकरी चराते व्यक्ति की मौत

Topchachi : तोपचांची (Topchachi)  तोपचांची थाना क्षेत्र के चलकरी गांव में शनिवार 18 मार्च की दोपहर हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसमें 45 वर्षीय खीरू महतो की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार खीरू महतो बकरी चराने के लिए मैदान में गए थे, तभी मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद वज्रपात हो गया. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. शरीर पर सीधे वज्र गिरने कई हिस्से जल गए.   खीरू महतो अपने गांव में नाश्ता की छोटी सी दुकान चलाता था. वह दो लडका तथा दो लड़की छोड़ गए. सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही