Nirsa : श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर की ओर से गोविंदपुर की दुदानी कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन 16 फरवरी को कथावाचक सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह, महारास व भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया. भक्ति मार्ग की चर्चा करते हुए कहा कि बिना साधना के भगवान का सानिध्य नहीं मिलता. इसलिए भगवत भजन करो, समय सुधर जाएगा. द्वापर में गोपियों को भगवान श्री कृष्ण का सानिध्य इसलिए मिला, क्योंकि उनलोगों ने त्रेता युग में भगवान के सानिध्य की इच्छा को लेकर ऋषि-मुनि के रूप में कठोर साधना की थी. शुद्ध भाव से की गई भक्ति सभी सिद्धियों को देने वाली है. भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करें, उनकी कृपा निश्चित मिलेगी.
: हीरापुर में बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों के गहने व कीमती सामान की चोरी [wpse_comments_template]
आत्महत्या करने वाले को सद्गति नहीं मिलती
महाराज जी ने कहा कि बदलते परिवेश में लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं. डिप्रेशन में कई लोग तो आत्महत्या भी कर लेते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की कभी भी सद्गति नहीं मिलती है. ऐसे व्यक्ति का अंतिम संसार तक नहीं करना चाहिए. यहां तक कि उसके लिए रोना भी नहीं चाहिए. आत्महत्या करने वाला मनुष्य 60 हजार वर्षों तक नरक भोगता है. इसलिए लाख परेशानी व विपत्ति आए, कभी भी आत्महत्या नहीं करनी चाहिए. परेशानियों का डटकर सामना करो. कथा को सफल बनाने में प्रमुख यजमान संजय अग्रवाल, उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल, दिनेश मंडल, रूबी मंडल, मलेश सिंह, ललिता सिंह, नारायण सेन, पंकज कुमार भगत, गोरेलाल यादव, अमित कुमार साव, ठाकुर प्रसाद महतो, कृष्णा विश्वकर्मा, रामप्रसाद अग्रवाल, प्रदीप बंसल आदि सहयोग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelry-and-valuables-worth-lakhs-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-hirapur/">धनबाद: हीरापुर में बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों के गहने व कीमती सामान की चोरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment