Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत सचिवालय के पास जमे कचरे की सफाई रविवार 24 जुलाई की शाम मुखिया मलका मेहर निगार द्वारा जेसीबी मशीन से कराई गई. मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम ने बताया कि पंचायत सचिवालय के समीप जमे कचरे से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. उन्होंने पंचायत एवं आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि पंचायत सचिवालय के समीप कचरा ना फेंकें. इस मौके पर मो कौसर अली, मो सरताज खान, मो एजाज, मो मुस्लिम उर्फ टाइगर, शमीम उर्फ ननका, सद्दाम अंसारी, शाहनवाज आलम, सरफराज उर्फ छोटू, कलाम अंसारी, शकील अंसारी, मो अनवर व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत सचिवालय के समीप कचरे का अंबार
Last Updated: Jul 25, 2022 12:00 AM (IST)