Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड में गरीब आदिवासी की चाय दुकान में लगाई आग, फिर जेसीबी से तोड़ा, केस दर्ज

Advertisement
Advertisement
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड के मुंडाधौड़ा निवासी गरीब आदिवासी श्रीराम बारी की चाय दुकान में पहले आग लगाई, फिर झोपड़ीनुमा दुकान को जेसीबी से लगाकर तोड़ दिया. यह गंभीर आरोप शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा निवासी भाजपा नेता प्रधान सोरेन, पूर्व पंसस सह भाजपा नेता मनोज राम, बबलू बोदरा, रामराय पूर्ति व बिशुन बोदरा पर लगाया गया है. घटना गुरुवार शाम की है. भुक्तभोगी श्रीराम बारी की पत्नी सोना बारी की लिखित शिकायत पर गलफरबाड़ी ओपी में उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इधर, भाजपा नेता प्रधान सोरेन सहित पांचों आरोपियों ने आरोप को निराधार बताया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

यह है पूरा मामला

मैथन निवासी एक दबंग भू-माफिया फर्जी कागजात के अधार पर क्षेत्र की गैर आबाद (गैरमजरूआ) जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है. उक्त जमीन का मौजा-237, खाता नंबर 138, प्लाट नंबर-1990 है. एग्यारकुंड अंचल निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के अनुसार उक्त गैर आबाद प्लॉट में 6.25 एकड़ जमीन है, जिस पर राजकीय प्रावि, आंगनबाड़ी केन्द्र व क्लब बना हुआ है. एग्यारकुंड सीओ ने इसी प्लॉट में से 3.5 डिसमिल जमीन भूमिहीन श्रीराम बारी को आवंटित की है, जिस पर श्रीराम बारी ने बांस-बल्ली और त्रिपाल से घेर झोपड़ी बनाकर चाय की दुकान खोली है. इसी दुकान में भू-माफिया के इशारे पर पहले आग लगाई गई और बाद में जेसीबी से तोड़ दिया गया.

साइकल से चलने वाला अमीन बना करोड़पति

मैथन निवासी निजी अमीन ने खाता नंबर 138 व प्लॉट नंबर 1990 की गैर आबाद 6.25 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से बेच दी है. उक्त जमीन पर कई आलीशान मकान बन गए हैं. उक्त अमीन ने पॉवर ऑफ एटर्नी के फर्जी कागजात बना रखा है, जिसके जरिये उसने फर्जी रजिस्ट्री कर लाखों रुपए का वारा-न्यारा किया है.

आदिवासी कॉलोनी बनाने की मिली थी स्वीकृति

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सरकार में कल्याण मंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने उक्त गैर आबाद जमीन पर आदिवासी कॉलोनी बनाने की हरी झंडी दी थी. लेकिन किन्हीं कारणों से कॉलोनी नहीं बन पाई. इसी बीच तथाकथित अमीन जो एग्यारकुंड में ही एक किराये के मकान में रहता था, की गिद्ध दृष्टि उक्त जमीन पर पड़ गई. उसने पॉवर ऑफ एटर्नी का फर्जी कागजात बनवाया और सारी गैर आबाद जमीन बेच दी. अंचल कार्यालय ने 138 खाते की जमीन पर किसी प्रकार के निजी कार्य पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद भू-माफिया इस पर अवैध कब्जा करने में लगे हैं. स्थानीय लोगों ने एग्यारकुंड सीओ व गलफरबाड़ी पुलिस से उक्त भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गैर आबाद जमीन को बचाया जा सके. लोगों ने चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में खाली गैर आबाद जमीन पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जायेगा.

ओपी प्रभारी बोले- दोषी पर होगी कार्रवाई

गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी असफाक आलम ने कहा कि चाय दुकान में आग लगाने व जेसीबी से दुकान तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. जिस भू-माफिया के इशारे पर यह किया गया है उसे चिह्नित किया जा रहा है. मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/31-vhp-workers-from-dhanbad-will-go-to-ayodhya-by-aastha-train////">धनबाद

के 31 विहिप कार्यकर्ता आस्था ट्रेन से जाएंगे अयोध्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही