धनबाद: राजगंज में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभायात्रा
Katras : कतरास (Katras) राजगंज में युवा समर्पण की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर सोमवार 10 अप्रैल को शोभा यात्रा निकली. शोभा यात्रा में भारी संख्या में माताएं व बहनें सिर पर कलश लेकर चल रही थी. भारी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी इस शोभा यात्रा में शामिल हुए. बड्स गार्डन स्कूल राजगंज डलूडीह के समीप नत्थू बांध छठ घाट तालाब से महलाओं ने जल भरा. मथुरा, वृंदावन से आए 108 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया. कलश में जल भरकर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया. शोभायात्रा में रथ गाड़ी, घोड़ा, राम, लक्ष्मण, सीता, भोलेनाथ, बजरंगबली की झांकी एवं राक्षसों का रूप धरे लोग साथ में चल रहे थे. शोभायात्रा में युवा समर्पण के अध्यक्ष प्रमोद कुमार धर्मपत्नी पूर्व मुखिया गौरी देवी के साथ श्रीमद् भागवत ग्रंथ सिर पर लेकर चल रहे थे. इसके अलावा गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, भाजपा नेता विक्रम पांडे जी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी, गौतम कुमार, मुखिया वंदना चौरसिया, संदीप अग्रवाल, अजय दे, प्रमुख भागवत सेवक, संतराम जायसवाल, नीलकंठ रवानी, त्रिलोचन चौधरी, सचिन चौरसिया, प्रीतम कुमार, सुरेंद्र राम मोहरी, महेश प्रसाद चौधरी, हिरदेश मुंशी, व्यास चौधरी जी, बबली मुंशी, दिलीप कुमार, श्रवण कुमार, भोला साव, निखिल आदि शोभायात्रा में शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment