Search

 
 
 

धनबाद : सगे भाई ने एक लाख रुपए में सुपारी देकर करवाई थी जूस व्यवसायी की हत्या

 
Baghmara : राजंगज के खरनी मोड़ सनराइज सिटी के समीप जूस व्यव्सायी ज्योति रंजन शर्मा की हत्या के लिए उसके सगे छोटे भाई सौरभ शर्मा ने शूटरों को एक लाख रुपए में सुपारी दी थी. धनबाद पुलिस ने व्यव्सायी को गोली मारने वाले दो शूटर राहुल कुमार और सोनू कुमार को बिहार के आरा (भोजपुर) से गिरफ्तार किया है. तीसरा शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हत्या में उपयोग हुई बाइक को भी जब्त कर लिया है. हत्या 48 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सौरभ शर्मा और उसके दोस्त श्रीकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

29 सितंबर की रात हुई थी ज्योति रंजन शर्मा की हत्या 

व्यवसायी की हत्या 29 सितंबर की रात करीब 8 बजे गोली मारकर कर दी गई थी. कतरास सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम व राजंगज थाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले की जनाकारी दी. बताया कि दोनों शूटरों को 3 अक्टूबर को जेल भेज दिया गया. उनकी गिरफ्तारी के लिए राजगंज पुलिस बिहारक आरा गई थी. हत्या में प्रयुक्त हथियार  पहले ही जब्त किया जा चुका है. ज्ञात हो कि जूस व्यवसायी ज्योति रंजन शर्मा की हत्या 29 सितंबर की रात उस समय कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ बाजार से खरीदारी कर कार से घर लौट रहे थे. अपराधियों ने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर उन्हें गोली मारी थी. पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-large-scale-illegal-liquor-recovered-in-tetulmari-one-arrested/">धनबाद

: तेतुलमारी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही