Search

 
 
 

धनबाद : तेज़ रफ़्तार बाइक बेकाबू होकर हुई हादसे की शिकार, एक युवक व दो युवती ज़ख्मी

 
गोमो तोपचांची मार्ग पर स्थित भवानी चौक की घटना, घायलों को भेजा गया SNMMCH Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के गोमो तोपचांची मार्ग पर स्थित भवानी चौक के समीप बुधवार 27 सितंबर को गोमो स्टेशन जा रहे तेज रफ्तार बाइक संख्या JH 10 AZ 1383 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बाइक पर क युवक और दो युवती सवार थी. दोनों युवतियों को गंभीर चोटें आईं हैं. वहीं बाइक चला रहे युवक गोमो निवासी संकेत राम को हल्की चोट आई है. घटना के बाद तोपचांची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रुप जख्मी दोनों युवतियों व युवक को एंबुलेंस के ज़रिये SNMMCH धनबाद भेज दिया. ख़बर लिखे जाने तक दोनों युवतियों की पहचान नहीं हो पायी थी. घटना के संबंध में संकेत राम की मां ने बताया कि बेटा बिना घर में बताए घर से निकला था. उसके साथ दोनों लड़कियां कौन हैं, वो यह नहीं जानती हैं. तोपचांची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को ज़ब्त कर थाना ले आई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-sensation-due-to-discovery-of-unidentified-body-in-lal-bazaar-of-jharia/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झरिया के लाल बाजार में अज्ञात शव मिलने से सनसनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही