Search

 
 
 

धनबाद:गोविंदपुर में साइकिल से सड़क पार कर रहे छात्र की ट्रक के धक्के से मौत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर थाना क्षेत्र रतनपुर के समीप दिल्ली-कोलकाता एनएच पर मंगलवार 9 अगस्त की सुबह 11 बजे साइकिल सवार 14 वर्षीय आदर्श कुमार को ट्रक ने धक्का मार दिया. धक्के से घायल बच्चे को गोविंदपुर पुलिस एसएनएमएनसीएच धनबाद ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. गोविंदपुर पुलिस ने धक्का मारने वाले ट्रक को कब्जे में कर लिया है, जबकि ड्राइवर फरार हो गया. गोविंदपुर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बच्चे के चाचा गणेश रवानी ने बताया कि आदर्श कुमार निजी काम से रतनपुर के पास साइकिल से रोड क्रॉस कर रहा था. तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे का पिता पेशे से टैंकर का खलासी है और जसीडीह में कार्यरत है. आदर्श कुमार दो भाइयो में छोटा था और कक्षा 6 में पढ़ता था. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-department-on-alert-mode-regarding-muharram/">धनबाद

: मुहर्रम को लेकर बिजली विभाग अलर्ट मोड पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही