Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर तीन वाहनों से कुल 2.41 लाख रुपये जब्त

 
Maithon/Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले वाहनों की जांच तेज कर दी है. झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर चिरकुंडा इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर मंगलवार को एसएसटी की टीम व चिरकुंडा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से कुल 2.42 लाख रुपये जब्त किए हैं. सुबह में चेकपोस्ट पर एक पिकअप वैन की तलाशी ली गई, तो उस पर सवार व्यवसायी मंजूर खान के पास से एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए. मंजूर खान पश्चिम बंगाल से बलियापुर जा रहा था. वहीं, झारखंड से पश्चिम बंगाल के कुल्टी जा रही दूसरी पिकअप वैन के चालक जीतेंद्र तांती के पास से 56 हजार रुपये बरामद किए गए. एक अन्य वाहन पर सवार व्यक्ति मो. सफदर के पास से 85 हजार रुपये नकद जब्त किए गए.मो. सफदर पश्चिम बंगाल से बोकारो जा रहा था. इस तरह एसएसटी व चिरकुंडा पुलिस ने तीनों वाहनों से कुल 2.41 लाख रुपये जब्त किए हैं. जब्त रकम की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : गोधरा">https://lagatar.in/film-the-sabarmati-report-made-on-godhra-incident-is-tax-free-in-madhya-pradesh/">गोधरा

कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही