Search

 
 
 

धनबाद : ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में विजयी झारखंड टीम का जोरदार स्वागत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उदयपुर राजस्थान में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में एक्स एम ए झारखंड ने 3 स्वर्ण 5 रजत व 4 कांस्य पदक जीता. ओपन काता वर्ग में राज संचु रजवार ने रजत पदक और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की. सब जूनियर बालिका काता कैटेगरी में प्राची प्रिया स्वर्ण, कैडेट बालिका वर्ग काता और कुमिते में तृप्ति चंद्रवंशी स्वर्ण और रजत, कैडेट बालक वर्ग में आयुष सिंह को रजत और कांस्य, जूनियर वर्ग में कुमार उज्ज्वल निहाल को स्वर्ण और कांस्य सीनियर काता और कुमिते 67 केजी में विवेक महतो को कांस्य और रजत, सीनियर कुमीते 75 केजी संस्कार तिवारी को कांस्य, सीनियर 60 केजी नागेंद्र बारी को रजत मिला. झारखंड की टीम ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही, जबकि दिल्ली प्रथम, राजस्थान दूसरे और मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर रहे. जीत कर घर वापसी में पूरी झारखंड टीम का धनबाद रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही