Search

 
 
 

धनबाद : सीओ ऑफिस गई महिला का पर्स ले उड़े उचक्के

 
Dhanbad : मंईयां सम्मान योजना के आवेदन में गड़बड़ी दूर कराना एक महिला को महंगा पड़ गया. धनबाद के भूली स्थित पंचवटी नगर निवासी शोभा देवी आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए बुधवार को धनबाद अंचल कार्यालय गई थी. वह कतार में खड़ी थी, तभी उचक्के उसका पर्स लेकर फरार हो गए. पर्स में चार हजार रुपये थे. मामले की जानकारी होने पर पीड़ित महिला अंचल कार्यालय में रोती-बिलखती रही. वहां मौजूद लोगों से पर्स ढूंढ़ कर लाने की मिन्नतें करती रही, पर उचक्के  का पता नहीं चल सका. शोभा देवी ने बताया कि बेटी की शादी में कपड़े खरीदने के लिए उसने चार हजार रुपए रखे थे. बेटी की शादी 15 दिसंबर को है. कपड़े खरीदने के लिए वह बाजार आई थी. इसी दौरान मंईयां सम्मान योजना को आवेदन में त्रुटि सुधरवाने के लिए वह धनबाद अंचल कार्यालय चली गई. वह लाइन में खड़ी थी, तभी भीड़ का फायदा उठा कर उचक्के पर्स ले लेकर फरार हो गए. ज्ञात हो कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने व आवेदन में सुधार के लिए अंचल कार्यालय में प्रतिदिन महिलाओं की लंबी लंबी कतार लग रही है. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/cm-participated-in-the-labor-work-of-father-of-jharkhand-high-court-chief-justice/">झारखंड

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पिता के श्रामकर्म में शामिल हुए सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही