Search

 
 
 

धनबाद : शौच गई महिला गर्म ओबी की चपेट में आकर झुलसी, दोनों बच्चे बाल-बाल बचे

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के इंडस्ट्री गोरखरपुरिया धौड़ा निवासी महिला शैरून निशा (35 वर्ष) गुरुवार को गर्म ओबी की चपेट में आकर झुलस गई. जबकि साथ मे मौजूद उसके दोनों बच्चे सलमान और अरमान बाल-बाल बच गए. महिला शौच के लिए गई थी, तभी हादसे का शिकार हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जनता श्रमिक संघ के शंकर कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. कर दो घंटे तक काम ठप कर दिया. हंगामा के बाद विश्वकर्मा आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन ने घायल शैरून निशा को इलाज के लिए जोड़ाफाटक रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. झुलसी महिला का पति हमीद टोटो चलाता है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकू शर्मा ने आउटसोर्सिंग के परियोजना पदाधिकारी से बात कर महिला का समुचित इलाज कराने व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-father-kills-innocent-son-in-domestic-dispute//">गोड्डा

: घरेलू विवाद में पिता ने अबोध बेटे को मार डाला 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही