भवानी हार्डवेयर दुकान के मालिक थे निर्मल कुमार, मानसिक रूप से रहते थे परेशान
Dhanbad : बरटांड़ बस स्टैंड के समीप भवानी हार्डवेयर दुकान के संचालक 34 वर्षीय निर्मल कुमार ने शुक्रवार 21 जुलाई को फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों का कहना है कि वह बहुत दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे. आशंका है कि परेशानी की वजह से उसने खुदकुशी कर ली. स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची व जांच में जुट गई. [caption id="attachment_706370" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> दुकान के निकट लगी भीड़[/caption] मृत व्यवसायी अविवाहित था. उसके बहनोई सुशील कुमार ने बताया कि विगत जनवरी में उनके पिता का निधन हो गया था. उसके बाद से ही वह परेशान रहते थे. कुछ आर्थिक तंगी से भी जूझ भी रहे थे. सुबह उन्होंने मोबाइल पर अपने बहनोई को ‘हाय’ भी कहा. शुक्रवार की दोपहर जब बहनोई उनकी दुकान पर पहुंचे तो शटर गिरा हुआ था. वह देर तक साले का इंतजार करते रहे. आस पास के दुकानदारों से पूछा तो लोगों ने बताया कि शायद नाश्ता करने गए होंगे. परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो उन्होंने दुकान के शटर पर ध्यान दिया.शटर में ताला नहीं लगा था. उन्होंने शटर उठाया तो देखा कि उनका साला दुकान में फंदे से झूल रहा है. [wpse_comments_template]