Search

 
 
 

धनबाद : रात को फोन पर बात करते हुए निकला युवक, सुबह खेत में मिली लाश

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  टुंडी के पीपराटांड़ गांव निवासी परमेश्वर मुर्मू के 30 वर्षीय पुत्र सुशील मुर्मू की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में युवक की जान चली गई. रविवार 9 अक्टूबर की सुबह घर से कुछ ही दूर  उसकी लाश को खेत में मिली. सूचना मिलने पर टुंडी के थानेदार शारदा रंजन पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की.

   शराब पीकर सोया था, फोन आया तो घर से निकला

स्वजनों के अनुसार, सुशील मुर्मू शनिवार की रात शराब पीकर घर में सोया था. आधी रात को उसके मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया. वह फोन पर बात करते घर से निकल गया. परिवार के लोगों को लगा कि वह बातचीत कर लौट आएगा. मगर वह नहीं लौटा. रविवार की अहले सुबह गांव के कुछ किसान खेत में खाद डालने गए तो सुशील की क्षत विक्षित लाश देखकर अचंभित रह गए. उन्‍हीं लोगों ने स्वजनों और पुलिस को जानकारी दी.

   जल्द दबोच लिए जाएंगे हत्यारे : डीएसपी

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है. मृतक का मोबाइल गायब है. पुलिस को मृतक के बिस्‍तर के नीचे से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं. उन नंबरों को पुलिस ट्रेस करने में जुटी है. स्वजनों ने पुलिस को और कई जानकारियां मुहैया कराई हैं. स्वजनों के अनुसार गांव की ही एक लड़की से सुशील का प्रेम प्रसंग चल रहा था. अक्सर वह उस लड़की से बात करता रहता था. संभव है कि रात में भी उसी लड़की का फोन आया हो और उसी से बात करते हुए घर से निकला हो. धनबाद डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. हत्यारे जल्द दबोच लिए जाएंगे. टुंडी के विधायक प्रतिनिधि कलेश्वर बास्की ने ग्रामीण एसपी से हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की है. इधर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-celebration-of-eid-ul-miladunnabi-the-slogans-of-the-governments-arrival-marhaba/">धनबाद

:  ईद-उल-मिलादुन्नबी के जश्न में गूंजे सरकार की आमद मरहबा… के नारे [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही