Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मनोहरटांड़ की महिला के साथ युवक ने की बलात्कार की कोशिश

Sindri: सिंदरी (Sindri)  सिंदरी थाना क्षेत्र के मनोहरटांड़ एसएल 2 निवासी धनंजय बाउरी की 38 वर्षीय पत्नी पोनी बाउरी ने वन खटाल के राहुल यादव पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. उस सनकी युवक ने महिला सहित दो लोगों को दांत काटकर घायल भी कर दिया है. युवक को सिंदरी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है और केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है. महिला ने सिंदरी थाना को दिए आवेदन में बताया है कि वह एसएल 2 के आवास से काम कर घर मनोहरटांड़ लौट रही थी. के वन खटाल निवासी स्व पारस यादव का पुत्र राहुल यादव पुल के पास झाड़ियों में छिपा बैठा था. राहुल मुंह पर हाथ रखकर झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. हल्ला मचाने पर आसपास के लोग जुटे व युवक को पकड़कर सिंदरी पुलिस को सूचना दी. महिला के गाल पर सनकी युवक ने दांत से काट लिया है. पकड़ने के दौरान 56 वर्षीय रविलाल हासदा व 55 वर्षीय गौतम चटर्जी को भी दांत से काट लिया. सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया गया है और केस संख्या 21/23 दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. पीड़िता व अन्य घायलों को इलाज के लिए चासनाला सीएचसी भेजा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही