Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरोरा के अपर मंदरा में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हत्यारे को दबोचा

Advertisement
Advertisement
आरोपी के पास से देशी पिस्टल बरामद, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश, मुखिया पति का ड्राइवर था मृतक
Katras : बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपर मंदरा बस्ती में बुधवार 13 सितंबर की दोपहर 2 बजे के आसपास एक युवक की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक धीरज रवानी (उम्र 28 वर्ष) अपर मंदरा पंचायत के मुखिया पति शंकर बेलदार का ड्राइवर था. मृतक का पिता ज्ञान रवानी मेहनत मजदूरी कर अपने घर का जिविकोपार्जन किया करते हैं. घटना के पीछे क्या कारण है, इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन लोग इसे आपसी रंजिश बता रहे हैं. [caption id="attachment_757751" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/HATYA-BHEED-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़[/caption] जानकारी के अनुसार मृतक धीरज रवानी अपर मंदरा स्थित मुखिया पति शंकर बेलदार के आवास के समक्ष खड़ा था. तभी वहां पहुंचे टिंकू ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर ने उसे सीने में गोली मार दी. उसे तत्काल डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर बरोरा और बाघमारा थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे. दल बल पहुंचे. पुलिस ने लोगो की निशानदेही पर गोली मारने वाले युवक टिंकू ठाकुर को एक देशी पिस्तौल के साथ हिरासत में ले लिया है. मृतक को तीन गोली मारे जाने की ख़बर है. आरोपी टिंकू ठाकुर को हिरासत में लेकर बरोरा थाना ले जाया गया है. घटना को लेकर लोगो में काफ़ी आक्रोश है. घटनास्थल के समीप मृतक के आवास के समक्ष लोग मृतक का शव घेर कर बैठे हैं. जानकारी के अनुसार आरोपी टिंकू ठाकुर आपराधिक प्रवृति का है. पूर्व में भी वह आर्म्स एक्ट के मामले में जेल की हवा खा चुका है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-held-a-meeting-regarding-the-success-of-babulal-marandis-sankalp-yatra/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही