Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में बहन की शादी का कार्ड बांटने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

 
Maithon : मैथन मार्केट एरिया निवासी महेश कुमार तांती (35) की मौत मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे झारखंड-बंगाल सीमा पर दामागोड़िया के पास सड़क दुर्घटना में हो गई. वह अपनी छोटी बहन की शादी का कार्ड बांटकर बाइक से घर मैथन लौट रहा था. रास्ते में दामागोड़िया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर बुधवार को परिजनों को सौंपा. दोपहर में महेश का शव जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया. उसकी पत्नी, बूढ़ी मां, बहनें सहित परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. लोगों ने बताया कि महेश परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था. उसके पिता की मौत पहले ही हो गई है. तीन बहनों में वह अकेला भाई था. छोटी बहन की शादी 11 मार्च को होने वाली थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-collision-between-bus-and-highway-near-govindpur-student-killed-6-people-injured/">धनबाद

: गोविंदपुर के पास बस व हाइवा में टक्कर, छात्रा की मौत, 6 लोग घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही