Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 Dhanbad : आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा दिए जाने पर खुशी जाहिर की है. श्री सिंह के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में बुधवार 12 अप्रैल को जश्न मनाया गया, मिठाइयां बांटी गई. प्रदेश संयोजक ने पत्रकारों से कहा कि आप पार्टी ने कम समय में 2 राज्यों में सत्ता स्थापित की है और राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा लेने में भी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ है और सभी 24 जिलों में पार्टी द्वारा जश्न मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरे झारखंड में दमखम के साथ लड़ेगी और सत्ता हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब झारखंड की बारी है तथा झारखंड में सत्तासीन होने के बाद पार्टी दिल्ली मॉडल पर काम करेगी.  स्वास्थ्य, शिक्षा, निःशुल्क पानी व बिजली  पर विशेष फोकस रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही