Search

 
 
 

धनबाद : निरसा अनुमंडल में ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम 12 अक्टूबर से

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा, केलियासोल एवं एग्यारकुंड प्रखंड के अलावा चिरकुंडा नगर परिषद के 23 वार्डों में दो आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन दो चरणों में होगा. पहले चरण में 12 से 22 अक्टूबर तक तथा दूसरे चरण में 1 से 14 नवम्बर तक. पहले चरण का शेड्यूल जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है. शेड्यूल के अनुसार 12 अक्टूबर को कलियासोल प्रखंड के आंखद्वारा, निरसा प्रखंड के बैजना, एग्यारकुण्ड प्रखंड के आमकुडा तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 1, 13 अक्टूबर को कलियासोल प्रखंड के आसंनलिया, निरसा प्रखंड के बेलकूपा, एग्यारकुण्ड प्रखंड के वृन्दावनपुर तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 2, 14 अक्टूबर को  कलियासोल प्रखंड के बांदा पूर्व, निरसा प्रखंड के बेनागिडया, एग्यारकुंड  प्रखंड के चांच तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 3, 15 अक्टूबर को कलियासोल प्रखंड के बांदा पश्चिम, निरसा प्रखंड के भागाबांध,  एग्यारकुण्ड प्रखंड के डुमरकुण्डा दक्षिण तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 4, 17 अक्टूबर को कलियासोल प्रखंड के बडा आमबोना, निरसा प्रखंड के भामल व बीरसिंहपुर,  एग्यारकुंड प्रखंड के डुमरकुण्डा उत्तर तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 5 में कार्यक्रम होंगे. 18 अक्टूबर को निरसा प्रखंड के घघरा, कलियासोल प्रखंड के बेनागिडया चि, एग्यारकुंड एग्यारकुंड उत्तर तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 6, 19 अक्टूबर को कलियासोल प्रखंड के भुरकुंडाबाडी, निरसा प्रखंड के देवियाना व हडियाजाम,  एग्यारकुंड प्रखंड के एग्यारकुंड दक्षिण तथा चिरकुंडा नंप में वार्ड 7, 20 अक्टूबर को कलियासोल प्रखंड के धोबारी, निरसा प्रखंड के खुशरी, एग्यारकुंड गोपालपुर तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 8, 21 अक्टूबर को  कलियासोल प्रखंड के डुमरिया, निरसाप्रखंड के मदनडीह व मदनपुर, एग्यारकुंड प्रखंड के गोपीनाथपुर तथा  चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 9, 22 अक्टूबर को कलियासोल प्रखंड के ऐलाकेन्द, निरसा प्रखंड के मडमा, एग्यारकुंड  प्रखंड के जोगरात तथा चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड 10 में कार्यक्रम का आयोजन होगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribal-kudmi-yuva-manch-burnt-effigy-of-cm-and-union-minister-arjun-munda/">धनबाद

: आदिवासी कुड़मी युवा मंच ने फूंका सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही