Search

 
 
 

धनबाद : गंगा दशहरा पर कतरी नदी की 51 दीपों से हुई आरती

 
Katras : गंगा दशहरा पर 30 मई को सामाजिक संस्था जागो की ओर से कतरास की कतरी नदी के घाट पर पूजन व आरती का आयोजन हुआ. देवनद दामोदर महोत्सव के बैनर तले हुए इस आयोजन में पंडित पवन उपाध्याय व पवन पाठक ने 51 दीपों आरती की. जागो संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि देवनद दामोदर महोत्सव एक सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन है. इसके तहत तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर दमोदर व उसकी सहायक नदियों के किनारे पूजा-आरती की गई. महोत्सव मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का सिर्फ दोहन नहीं, उसकी सुरक्षा भी है. प्रकृति के इन उपहारों को आने वाली पीढ़ी को वैसा ही सौंपें जैसा पूर्वजों ने हमें सौपा था. मौके पर गुरुकुल के निदेशक डॉ. रंजीत कुमत सिंह, राजेन्द्र कन्या विद्यालय की प्राचार्य सुमन मिश्रा, हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी के सचिव रितेश दुबे, शिक्षाविद् अश्विनी मिश्रा, विद्यार्थी परिषद के जिला मंत्री शिवम रवानी, काजल कुमारी, समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी, सच्चिदानंद यादव, मिथुन कुमार, कुंदन कुमार, पीयूष कुमार, अभिषेक दास आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-boys-team-beat-karnataka-girls-team-beat-uttarakhand/">धनबाद

: झारखंड की बालक टीम ने कर्नाटक को, बालिकाओं ने उत्तराखंड को हराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही