Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-आसापास : सार्वजनिक उद्योगों को निजी हाथों में सौंपने पर केन्द्र आमादा- अरूप  समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

बीसीकेयू की बैठक में गोपीनाथपुर व श्यामपुर ए कोलियरी के निजीकरण का विरोध

Nirsa : गोपीनाथपुर और श्यामपुर ए कोलियरी को एमडीओ मोड पर देने के विरोध में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने 12 फरवरी को गोपीनाथपुर कोलियरी में महजुटा का आयोजन किया है. इस महाजुटान में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद तपन सेन, सीएमएसआई के महासचिव पूर्व सांसद विकाश चौधरी, ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव डीडी रामानन्दन और बीसीकेयू के महासचिव पूर्व विधायक अरूप चटजी भाग लेंगे. बीसीकेयू ने निरसा के मासस कार्यालय में मंगलवार को बैठक कर रणनीति बनाई. अरूप चटर्जी ने कहा कि केन्द्र सरकार देश के सभी सार्वजनिक उद्योगों को निजी हाथों में सौंप रही है. गोपीनाथपुर और श्यामपुर ए कोलियरी को भी मात्र 16 करोड़ रुपये में 25 साल के लिए निजी मालिक को सौंप दिया गया है. उक्त कंपनी मात्र 4.85% रामल्टी देगी. जबकि दोनों कोलियरियों में अच्छी गुणवत्ता के कोयले का विशाल भंडार है. सैकड़ों करोड़ रुपये की संपति को मात्र 16 करोड़ में देकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम सरकार कर रही है. हमारी यूनियन इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगी, जिसकी शुरुआत 12 फरवरी से होगी. महजुटान में 15 हजार लोग शामिल होंगे. बैठक को आगम राम, कार्तिक चन्द्र दत्ता, रामजी यादव, लालू ओझा, कमल बाउरी, दीपक सिंह, अमित मुखजी, शेवर महतो, मनोज लाल, तापस चटर्जी, उत्तम कर, मो० अनवर, हरेराम, जूठन हरिजन, किशोर माजी,  रोशन मिश्रा, बंशी सिंह, साधन चटर्जी, मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह आदि ने संबोधित किया.

मांगों पर प्रबंधन ने टाल-मटोल की तो चक्का जाम : मनु तिवारी

Nirsa : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने 18 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक आनंद के साथ मैराथन बैठक की. बैठक में सुरक्षा गार्ड में स्थानीय युवकों को अनुबंध पर बहाल करने, गोपीनाथपुर, खुशरी, चापापुर कोलियरी में आउटसोर्सिंग में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने, राजा व कापासरा कोलयरी के कार्यरत मजदूरों का 4 माह का बकाया वेतन व अन्य पावना का भुगतान 7 दिनों के अंदर करने का मुद्दा उठाया. साथ ही बंद खदानों को फ्लाई ऐश से भरने का विरोध किया गया. जीएम ने सभी समस्याओं का समाधान जल्द करने की बात कही. यूनियन के प्रभारी मनु तिवारी ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही. अगर प्रबंधन ने मांगों पर टालमटोल की नीति अपनाई तो पूरे मुगमा क्षेत्र का चक्का जाम किया जाएगा. वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक आनंद, कार्मिक प्रबंधक रति मोहन शर्मा, बाबूलाल पांडे, जबिक यूनियन की ओर से प्रभारी मनु तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नाडु गोपाल चक्रवर्ती, क्षेत्रीय सचिव मधुरेंद्र गोस्वामी, जिप सदस्य पिंकी मरांडी, रामपति शर्मा आदि शामिल थे.

अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में गड़बड़ी की शिकायत

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों के चयन में अनियमितता बरतने की लिखित शिकायत की है. अनियमितता का आरोप पंचायत सचिव पर लगाया है. ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि पक्का मकान वालों को भी योजना का लाभ दिया है, जबकि कच्चा मकान वालों को छोड़ दिया गया है. ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर आरोप लगाया कि  कि पैसे लेकर लाभुकों की सूची तैयार की गई है. इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर संगीता बाउरी, इभा बाउरी, टीनू बाउरी, मंजू बाउरी, शांति बाउरी, बसंती बाउरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cable-thieves-attacked-security-forces-in-mugma-firing-3-rounds-in-response///////////">धनबाद

: मुगमा में केबल चोरों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, जबाव में 3 राउंड फायरिंग 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही