Maithon : जूनियर चैंबर ऑफ कॉमर्स (जेसीआई) चिरकुंडा-बराकर चैप्टर का वार्षिकोत्सव 26 फरवरी रविवार की रात कुमारधुबी क्लब में मनाया गया. इसमें वर्ष 2023-24 के लिए संस्था की नई कमेटी का गठन भी किया गया. अभिषेक गोयल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, आकाश बंसल को सचिव व अभिषेक लोसालका को कोषाध्यक्ष चुना गया. निवर्तमान अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने नई टीम को शपथ दिलाई. कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 में चिरकुंडा बराकर चैप्टर की उपलब्धियों के बारे में बताया. कहा कि पहले जेसीआई में 18 से 40 वर्ष के सदस्य ही सदस्य रह सकते थे. इस वर्ष से जेसीआई में 40 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के लिए सीनियर ग्रुप का निर्माण किया गया है. नए अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा जेसीआई चिरकुंडा बराकर को शिखर तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है. मौके पर पंकज बंसल, सुशील गड्यान अजय शर्मा, मुकुल अग्रवाल, गौतम चौधरी, अंकित गड्यान, कीर्ति नारायण, राहुल अग्रवाल, कुणाल सुल्तानिया, प्रतीक चौधरी, मनीष अग्रवाल, शैलजा अग्रवाल, प्रणय गड्यान, अमन शर्मा, विकास अग्रवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-dvc-did-not-give-the-oustees-their-rights-then-the-movement-ashok-mandal/">धनबाद
: डीवीसी ने विस्थापितों को उनका हक नहीं दिया तो आंदोलन- अशोक मंडल [wpse_comments_template]
: डीवीसी ने विस्थापितों को उनका हक नहीं दिया तो आंदोलन- अशोक मंडल [wpse_comments_template]
Leave a Comment