Search

 
 
 

धनबाद : सोनारडीह का अभिषेक सीए की परीक्षा में हुआ सफल

 

परिवार में खुशी का माहौल, स्थानीय लोगों ने किया सम्मानित

Katras : सोनारडीह बढ़ाई टोला निवासी अभिषेक शर्मा ने सीए की परीक्षा पास कर समाज में एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. पुत्र की इस सफलता पर उसके परिवारजनों में ख़ुशी का माहौल है. अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता सरिता शर्मा, पिता अनिल शर्मा व गुरुजनों को दिया है. परिवार सहित स्थानीय जनों ने उसकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए सम्मानित किया. इस मौके पर वार्ड सदस्य राकेश शर्मा, विशाल शर्मा, सुबोध शर्मा, रितिक शर्मा, मनु शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही