Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बार एसोसिएशन के प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में वकीलों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. न्यायिक पदाधिकारियों के साथ भी अधिवक्ताओं ने होली मनाई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं को तिलक लगाकर होली की बधाई दी. गाजे बाजे के साथ राधेश्याम गोस्वामी कोर्ट परिसर पहुंचे, जहां जम कर होली खेली. अधिवक्ताओं ने होली गीत, कविता, शायरी प्रस्तुत की. होली गीतों पर अधिवक्ता जमकर थिरके. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय ने होली की बधाई देते हुए लोगों से अपील की सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रंगों के इस पर्व को रंगीन बनाएं. महासचिव जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि आज के दिन पुराने बैर भाव को त्याग कर नए प्रेम का शिलान्यास करते हैं. होली पर्व से नए प्रेम, स्नेह और मिलन के साथ रंग बिरंगे जीवन की शुरुआत होती है दूसरी ओर बार काउंसिल के स्टीयरिंग कमिटी के चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी ने लगातार 33 वें वर्ष होली मिलन समारोह आयोजित किया, जहां अधिवक्ताओं ने जमकर रंग गुलाल खेली. ढोलक की थाप पर अधिवक्ताओं ने जमकर ठुमके भी लगाए. गोस्वामी ने लोगों को होली की बधाई दी. बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव धनेश्वर महतो ने भी होली मिलन समारोह आयोजित किया और लोगों को होली की बधाई दी. वरीय अधिवक्ता पंकज प्रसाद के होली मिलन समारोह में लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था थी. उन्होंने लोगों से प्रेम शांति और सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की अपील की. वही महिला अधिवक्ताओं ने महिला कॉमन रूम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर बार अध्यक्ष अमरेंदर सहाय, वरीय अधिवक्ता, हुसैन हैकल, सुबोध कुमार, मेघनाथ रवानी, दीपक शाह ,अमित कुमार सिंह, अनिल त्रिवेदी, सहदेव महतो ,राजन पाल, विभास महतो, अभिजीत साधु, कुमार मनीष ,मनोज सिन्हा, मानवेंद्र कुमार, जयाकुमार, राहुल गोस्वामी, मीना कुमारी, नचिकेता गोस्वामी, महेंद्र गोप, बादल पासवान, विजय पांडे, समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: बार एसोसिएशन में जमकर उड़े अबीर गुलाल
Leave a Comment