Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ABMYM  झरिया ने पूर्व शाखा अध्यक्षों को किया सम्मानित

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के 38 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शाखा के पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. शाखा को स्थापना काल से अपना पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शन दे रहे राजकुमार अग्रवाल,शाखा अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा व शाखा कोषाध्यक्ष अमित बाजोरिया मंच पर मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव अनूप कुमार मित्तल ने किया, जबकि उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

   सदस्यों का अभिवादन, काटा केक

शाखा अध्यक्ष निशा शर्मा ने सभी पूर्व अध्यक्षों व शाखा सदस्यों का अभिवादन किया. इस मौके पर शाखा के अभिभावक राजकुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण बंसल, विनोद कासट, रमेश बंसल व शाखा पदाधिकारियों द्वारा केक काटा गया. पूर्व शाखा अध्यक्षों ने सम्मान प्राप्त होने पर अपने संबोधन में वर्तमान समिति के प्रति शुभकामनाएं व आभार जताया. शाखा के क्रियाकलाप पर भी अपने विचार रखे.

  पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मान

समारोह में पूर्व शाखा अध्यक्षों में अरुण बंसल, विनोद कासट, रमेश बंसल, असीम अग्रवाल, ललित अग्रवाल, बिनोद शर्मा, राजेश जालुका, विवेक लिल्हा, बिनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सीमा अग्रवाला, अजय अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, राजीव सौवांतिया व श्याम सुंदर शाह को पगड़ी व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. उसके बाद बलियापुर के गांव में झरिया शाखा द्वारा एकल विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया.

 बच्चों के साथ सदस्यों ने किया सामूहिक भोजन

बच्चों के साथ सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया. इसके पहले वहां के बच्चों ने सभी अतिथियों का स्वागत लोकगीत गाकर व तिलक लगा कर किया. अंत में शाखा सह सचिव श्रीमती नीतू अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congresss-satyagraha-on-june-27-in-protest-against-agneepath-plan/">धनबाद

: अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्‍याग्रह 27 जून को [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही