Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :   बरोरा में अवैध उत्खनन करते चाल धंसी, कई लोग जख्मी

Advertisement
Advertisement
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) बरोरा क्षेत्र की बंद पड़ी डेको आउट सोर्सिंग परियोजना, फुलारीटांड़ में शनिवार 29 अप्रैल की सुबह चाल गिर जाने से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. उनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जाती है. सभी लोग अवैध उत्खनन में लगे थे. सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक ऊपर से मलबा गिर गया और महिला दब गई. कई अन्य लोगों को भी चोट आई है.

 मची भगदड़, न पुलिस पहुंची, न कोई अधिकारी

इस घटना के बाद परियोजना">https://www.dw.com/hi/%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AD%E0%A4%97%E0%A4%A6%E0%A4%A1%E0%A4%BC-%E0%A4%B8%E0%A5%87/a-16925443">परियोजना

में भगदड़ मच गई. मलबे में दबी महिला को आनन फानन में निकालकर लोग डुमरा की ओर भाग निकले. अन्य जख्मी लोग भी भागे. सूचना मिलने पर पड़ोसी गांव से लोग पहुंचे. हादसे के बाद भी दर्जन भर से ज्यादा लोग मौके पर मौजूद थे. सभी किसी डर-भय के बोरियों में कोयला भरकर मोटरसाइकिल पर लाद कर ले जा रहे थे. परियोजना में कई जगह कोयले से भरी सैकडों बोरियां पड़ी हुई थीं. जिस स्थान पर चाल धंसी है, वहां बाहर एक प्लास्टिक और पानी की बोतल पड़ी थी. हादसे के तीन घंटे बाद सुबह 8 बजे तक ना तो स्थानीय पुलिस और ना ही प्रबंधन का कोई अधिकारी पंहुचा था.

  घटनास्थल पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं

बीसीसीएल के दो पंप कर्मी वहां मिले, जो डर से कुछ बोलने को तैयार नही थे. यूं तो लगभग एक किलोमीटर लंबी परियोजना में कई जगह अवैध उत्खनन हो रहा है. लेकिन यह घटना नावागढ़ और डुमरा को जोड़नेवाली सड़क की बगल में संचालित परियोजना के व्यू प्वाइंट के नीचे घटी है. कोयला चोरों ने पिलर काटकर अंदर पूरी खदान को मैदान बना दिया है. इससे आगे कभी भी भीषण दुर्घटना हो सकती है. पूरी सड़क भी धंस सकती है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-killer-of-jharia-businessman-ranjit-is-just-a-few-steps-away-from-the-police-everything-is-recorded-in-the-cctv/">धनबाद

: झरिया के कारोबारी रंजीत के हत्यारे पुलिस से कुछ कदम ही दूर, CCTV में सब दर्ज है [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-the-killer-of-jharia-businessman-ranjit-is-just-a-few-steps-away-from-the-police-everything-is-recorded-in-the-cctv/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही