Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  निरसा में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए फरारियों की होगी गिरफ्तारी

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  निरसा (Nirsa) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीतांबर सिंह खेरवार ने शुक्रवार 6 मई को मैथन एसडीपीओ कार्यालय में अपराध गोष्ठी की. गोष्ठी में बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन कर जगह जगह छापेमारी, फरारियों की गिरफ्तारी, पुराने लंबित कांडों सहित लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन करने के निर्देश दिये गए. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में विधि-व्यवस्था एवं शांति के लिए अपराधियों की नकेल कसी जाएगी. एसडीपीओ ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराधों पर नजर रखने, कोयला तस्करी पर अंकुश लगाने सहित कई बिंदुओं पर भी चर्चा की. गोष्ठी में दिलीप कुमार यादव थाना प्रभारी निरसा, धर्मेंद्र सिंह चिरकुंडा थाना, प्रदीप कुमार राणा थाना प्रभारी कालूबथान, नयनसुख दादेल, अंचल निरीक्षक सह प्रभारी मैथन ओपी, जय उरांव थाना प्रभारी गलफरबाड़ी, लल्लन प्रसाद सिंह थाना प्रभारी कुमारधुबी, कुलदीप रोशन बारी थाना प्रभारी पंचेत,गैलन रजवार थाना प्रभारी एमपीएल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-shivlibari-appealed-to-drm-on-railway-notice/">धनबाद

: शिवलीबाड़ी के लोगों ने रेलवे के नोटिस पर डीआरएम से लगाई गुहार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही