Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रोन्नति के लिए काउंसिलिंग में अनुपस्थित शिक्षकों को मिलेगा एक और मौका

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  ग्रेड 4 (विज्ञान, कला, भाषा) के पद पर प्रोन्नति पाने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग एक और अवसर प्रदान करेगा. 21 अप्रैल शुक्रवार को बीएसएस बालवाड़ी मध्य विद्यालय में आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक व शिक्षिकाएं 23 अप्रैल, दिन रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर काउंसिलिंग की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. यह उनके लिए आखिरी मौका होगा.  इसके बाद उनकी प्रोन्नति नहीं होगी. यह जानकारी शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी भूत नाथ रजवार ने दी. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की काउंसिलिंग में कला विषय के 95 और विज्ञान के 29 शिक्षक अनुपस्थित रहे. रविवार को उन्हें 11 बजे बुलाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही