Search

 
 
 

धनबाद : बैठक में अबुआ आवास की सूची को मंजूरी II समेत 4 खबरें एक साथ

 
Dhanbad : धनबाद के डीडीसी सादात अनवर की अध्यक्षता में गुरुवार को अबुआ आवास अपीलीय समिति की बैठक हुई. डीडीसी ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अबुआ आवास के लिए आमसभा में अनुमोदित लाभुकों की सूची पर विचार-विमर्श किया गया. इसके आद उसे पारित किया गया. बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, सभी बीडीओ, सभी विधायक के प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

निजी स्कूलों में बीपीएल बच्चों के एडमिशन की सूची जारी

Dhanbad : धनबाद में आरटीई सेल सह जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने सत्र 2024-25  में निजी स्कूलों में बीपीएल कैटेगरी में बच्चों के एडमिशन की सूची जारी कर दी है. सूची में 775 सीटों के लिए 1300 से अधिक ऑनलाइन आवेदन आए थे. आवेदनों की जांच के दौरान कई फर्जीवाड़े सामने आए. बीपीएल सूची में नाम होने से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को निजी स्कूलों मे नि:शुल्क दी जाती है. धनबाद के 75 मान्यता प्राप्त स्कूलों में इंट्री क्लास में 25 फीसदी सीटों पर बीपीएल बच्चों का नामांकन लिया जाता है. लगभग 775 सीटों पर नामांकन के लिए 1300 से अधिक ऑनलाइन आवेदन आए थे. बीपीएल एडमिशन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी, लेकिन 6 माह से अधिक समय बाद सूची जारी हुई है. कई स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है, जिससे अभिभावक परेशान थे.

बिजली चोरी में 18 पर एफआईआर दर्ज

Dhanbad : बिजली विभाग के महाप्रबंधक अशोक सिन्हा के निर्देश पर बिजली विभाग धनबाद की टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने धनबाद सर्किल में 18 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. टीम ने सर्किल में कुल 223 जगहों पर रेड की और चोरी से बिजली जलाने वालों को पकड़कर उन पर 3 लाख 19 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. इस दौरान धनबाद डिवीजन में 39 जगहों पर छापेमारी में 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए उन पर 87 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. वहीं, गोविंदपुर में 32 जगहों पर छापेमारी कर 4 लोगों पर एफआईआर कर व 83 हजार फाइन किया गया है. निरसा में 133 जगहों पर  छापेमारी कर 8 लोगों पर एफआईआर और 1 लाख 38 हजार जुर्माना किया गया है. झरिया में 19 जगहों पर रेड में 2 लोगों ंपर एफआईआर दर्ज हुआ साथ ही 11 हजार रुपये का फाइन किया गया है. यह जानकारी कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने दी.

कोलकाता कांड के विरोध में रेलवे इंजीनियर्स आए आगे

Dhanbad : ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रेलवे इंजीनियरों ने धनबाद मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के विरोध में प्रदर्शन किया. डाक्टरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में जल्द न्याय दिलाने की मांग की. विरोध जताने वालों में एसके.दुबे, आरके सिंह, डीके सिंह, सारिका कुमारी, रेखा कुमारी, सुमेश कुमार, एएन साह, विनय कुमार, सोनू कुमार, आरके महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chetan-group-retains-its-hold-in-chamber-elections-goenka-again-becomes-president-ajay-general-secretary/">धनबाद

: चैंबर चुनाव में चेतन गुट का कब्जा बरकरार, गोयनका फिर बने अध्यक्ष, अजय महासचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही