Search

 
 
 

धनबाद : एबीवीपी ने कतरास कॉलेज में चंद्रयान 3 की सफलता पर मनाया जश्न

 
शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के बीच बांटी मिठाई, कहा-भारत के लिए गर्व के पल
Katras : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कतरास कॉलेज इकाई ने चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर गुरुवार 24 अगस्त को कॉलेज में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को मिठाई बांटकर जश्न मनाया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय सहसंयोजक शिवम रवानी ने कहा कि एबीवीपी एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो देश के साथ सदैव खड़ा रहता है. कॉलेज अध्यक्ष स्वयं स्वर्ण ने कहा कि विश्व में प्रथम बार कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है. इसलिए यह मिशन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को गर्वान्वित करने वाला है. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय गुप्ता, कतरास नगर सह मंत्री निकिता सिंह, खेल प्रमुख प्रेमराज, भौतिक विभाग संयोजक विवेक राज कर्मकार, मनोविज्ञान विभाग संयोजक पिंटू राज कर्मकार, जंतुविज्ञान विभाग संयोजक सिंटू मुखर्जी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल राज कर्मकार, गोपाल केवट, रोहित राज दे व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-director-of-bit-sindri-welcomed-in-sai-temple/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बीआईटी सिंदरी के निदेशक का साईं मंदिर में किया गया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही