Search

 
 
 

धनबाद : छात्रों में देशप्रेम की भावना जगाती है अभाविप- डॉ. रंजीत

 

परिषद की कतरास इकाई ने मनाया  75वां स्थापना दिवस

Katras : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कतरास इकाई ने 9 जुलाई को संगठन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई. इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कतरास नगर अध्यक्ष डॉ. रंजीत सिंह ने झंडोत्तोलन व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. डॉ. रंजीत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वह संगठन है जो छात्रों के भीतर देशप्रेम की भावना को सिंचित करने का काम करता है. विद्यार्थियों को परिषद के मूल मंत्र ज्ञान-शील-एकता का पालन करते हुए अपने कार्यों को करना चाहिए. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु गुप्ता ने कहा कि परिषद छात्रों की आवाज़ को महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में उठाती है. मौके पर प्रभात मिश्रा, चुन्ना यादव, डॉ. स्वतंत्र कुमार, लक्ष्मण महतो, शंकर जायसवाल, काजल कुमारी, प्रेरणा शौनक, स्वयं स्वर्ण, विक्रम कुमार, शुभम पॉल, सौरभ गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, रोहित राज डे, शुभम हज़ारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा सिंह, अंजलि सिंह, आशीष कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-sent-a-drunken-youth-caught-with-a-pistol-to-jail/">धनबाद

: पिस्टल के साथ धराए शराबी युवक को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही