Search

 
 
 

धनबाद : पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए डीसी से मिला अभाविप

 
सेंट जेवियर्स की छात्रा के आत्महत्या मामले में कार्यकर्ताओं ने एफआइआर के बारे भी की पूछताछ Dhanbad : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने धनबाद सेंट जेवियर्स स्कूल तेतुलमारी में दसवीं कक्षा की छात्रा उषा कुमारी के आत्महत्या मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए उपायुक्त संदीप सिंह से 18 जुलाई को मुलाकात की. अभाविप के जिला संयोजक नीरज निखिल ने कहा कि पीड़ित परिवार को अभी तक न ही राज्य सरकार और न ही जिला प्रशासन से मुआवजा मिला है. मृतका के घर में कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं है. कुछ महीने पूर्व उषा के पिता का कैंसर के कारण निधन हो गया. उपायुक्त ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने उषा कुमारी के आत्महत्या मामले में दर्ज एफआईआर के बारे में उपायुक्त से पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है. केस डायरी बीडीओ के पास है. उसे देखने के बाद ही कुछ भी बताया जा सकेगा. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-car-collided-with-railing-on-chirkunda-barakar-bridge-rider-narrowly-escaped/">धनबाद:

चिरकुंडा-बराकर पुल पर रेलिंग से टकराई कार, बाल बाल बचे सवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही