Search

 
 
 

धनबाद : कतरास कॉलेज में शुरू हुआ एबीवीपी का सदस्यता अभियान

 
21 से 28 अगस्त तक चलेगा एबीवीपी के दूसरे चरण का सदस्यता अभियान
Katras : कतरास कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदस्यता अभियान शुरू किया. सदस्यता अभियान के धनबाद जिला प्रमुख काजल कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय गुप्ता व प्रेरणा शौनक ने छात्र-छात्राओं को एबीवीपी के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया. कतरास नगर सदस्यता प्रमुख स्वयं स्वर्ण ने बताया कि इस सत्र में एबीवीपी ने पहले ही कतरास नगर में सदस्यता के पूर्व के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सदस्यता अभियान जोरों-शोरों से कतरास के सभी स्कूल-कॉलेजों में चल रहा है. इस मौके पर सह प्रमुख अनिकेत गुप्ता, झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय गुप्ता, ऋतिक पटवा, अमीशा माथुर, रोहित राज दे, विवेक राज कर्मकार व अन्य उपस्थित थे. बता दें कि एबीवीपी का द्वितीय चरण का सदस्यता अभियान पूरे झारखंड प्रदेश में सोमवार 21 अगस्त को शुरू हुआ. इस सत्र के लिए सदस्यता अभियान को चार चरणों में संपन्न किया जाएगा. पहले चरण में स्कूली छात्र-छात्राओं की सदस्यता, द्वितीय चरण में महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सदस्यता कराई जा रही है. ये अभियान 21 से 28 अगस्त तक चलेगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-no-case-of-dengue-in-the-district-dengue-unit-in-snmmch-on-active-mode/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ज़िले में डेंगू का कोई केस नहीं, एसएनएमएमसीएच में डेंगू यूनिट एक्टिव मोड पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही