Search

 
 
 

धनबाद : बालिका दिवस पर अभाविप ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

 
Dhanbad : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वीर कुंवर सिंह सरायढेला नगर इकाई ने 24 जनवरी को बालिका दिवस पर पीएस बालिका विद्यालय, सरायढेला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया. बच्चों ने खूबसूरत पेंटिंग बनाकर अपने अंदर छुपी कला का प्रदर्शन किया. प्रधानाध्यापक नीलम प्रसाद ने कहा कि बालिका दिवस पर इस तरह की प्रतियोगिता विद्यालय में पहली बार आयोजित की गई है. इस तरह के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास होता है. वीर कुंवर सिंह नगर के मंत्री संदीप कुमार शर्मा ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया. मौके पर अभाविप के धनबाद महानगर संगठन मंत्री गोविंद  साव सूर्यवंशी, प्रियांशु ठाकुर, पीके रॉय कॉलेज अध्यक्ष किशोर झा तथा स्कूल के शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-state-congress-vice-president-brajendra-singh-distributed-blankets-to-the-needy/">धनबाद

: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही