Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  अभाविप ने समाज के समक्ष रखा छात्र आंदोलन का “दर्शन” : नायक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार 23 जनवरी को जिला सम्मेलन ‘शंखनाद’ का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत ‘शंखनाद’ रैली से की गई. रैली जगजीवन नगर से रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस पहुंची. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने कहा कि अभाविप ने समाज के समक्ष छात्र आंदोलन का “दर्शन” रखा एवं पिछले 75 वर्षों से उसे प्रत्यक्ष जीवित कर भी दिखाया. विद्यार्थी परिषद कि पीढ़ियां बदल गई, परंतु उसी भाव के साथ मुख्य विचार को लेकर काम कर रही है. जिला संयोजक अंशु तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. प्रांत अध्यक्ष ओपी सिन्हा, प्रदेश सह मंत्री अभिषेक सिंह, विश्वविद्यालय सहसंयोजक विवेक पाठक , जिला प्रमुख डॉ संजय सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ श्वेता सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी प्रेरणा सोनाक नेभी समारोह को संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संगठन मंत्री बब्बन, छात्रा सह प्रमुख आयुषी गुप्ता, प्रदेश एसएफडी सह प्रमुख अमन अभिषेक , विश्वविद्यालय संयोजक सहदेव रवानी, मधुसूदन कुमार, आकाश सिंह, महानगर मंत्री नीरज निखिल, गोविंद साहू, किशोर झा, अक्षय गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, अभिषेक चक्रवर्ती, सौरभ, श्याम त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही