Search

 
 
 

धनबाद : अभाविप के प्रतिनिधि बीबीएमकेयू के कुलपति से मिले, गिनायीं परीक्षा की खामियां

 
Katras : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ सोमवार को विवि मुख्यालय पहुंचा और कुलपति पवन पोद्दार, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन बर्णवाल, डीएसडब्ल्यू व रजिस्ट्रार कौशल कुमार से मुलाकात की. छात्र नेताओं ने विवि अधिकारियों को नई शिक्षा नीति- 2020 के तहत पढ़ाई करने वाले पहले बैच (सत्र 2022-26) के विद्यार्थियों की समस्याएं बताई. अभाविप के विवि अध्यक्ष चिरंजीव विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी कॉलेज में सभी विषयों के शिक्षक नहीं हैं. अधिकतर विषयों की पुस्तक भी पुस्तकालयों में नहीं थी और परीक्षा ले ली गई. इसके चलते 70 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सेमेस्टर में फेल हो गए. यही नहीं, एक साल बाद भी अभी तक एफवाईयूजीपी कोर्सेज का रेगुलेशन विवि प्रशासन ने जारी नहीं किया है. इससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा से कुछ दिन पहले पता चलता है कि उन्हें किस विषय की परीक्षा देनी है. करबी छह घंटे तक विवि परिसर में छात्रों के जमे रहने के बाद विवि अधिकारियों ने परिषद सदस्यों के साथ वार्ता की. विवि अधिकारियाें ने बाताया कि पासिंग क्राइटेरिया को बदलकर धनबाद व बोकारो जिले के सभी कॉलेजों के 8000 से अधिक विद्यार्थियों को सेमेस्टर तीन में प्रोमोट कर दिया गया है. मौके पर गोपाल केवट, राहुल कर्मकार, अभिषेक साव, सुमित पांडे केशव झा, अमन शर्मा सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-trying-to-get-chair-in-the-pretext-of-vanbhoj/">धनबाद

: भाजपा में वनभोज के बहाने कुर्सी की जुगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही