Search

 
 
 

धनबाद : अभाविप के छात्रों ने बीएसके कॉलेज मैथन में जड़ा ताला

 
Maithon : विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) कैंपस में एक छात्र पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्रों ने शनिवार को बीएसके कॉलेज मैथन के मुख्यगेट में ताला जड़ दिया. इसके बाद छात्र काफी देर तक धरने पर बैठे रहे. परिषद के नगर कार्यालय मंत्री राकेश कुमार ने बताया कि बीबीएमकेयू गुंडों का गढ़ बन गया है. विद्यार्थियों पर बर्बरता पूर्ण हमला निंदनीय है. उन्होंने विवि प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. वर्ना चरणबद्ध आंदोलन की चेतवानी दी है. मौके पर परिषद के कॉलेज उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, सूरज कुमार, राजेश कुमार, मनीष झा, राजा, अंबर रावत, राज कुमार, रोहित समेत परिषद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pickup-vehicle-loaded-with-banned-mangur-fish-caught-in-maithon-driver-and-attendant-interrogated/">धनबाद

: मैथन में प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा पिकअप वाहन पकड़ाया, चालक-खलासी से पूछताछ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही