Search

 
 
 

धनबाद : इंटरमीडिएट में नामांकन शुरू करने को लेकर एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

 
कहा, कॉलेज़ों में नामांकन शुरू नहीं होने से मैट्रिक पास विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
Dhanbad : एबीवीपी का एक प्रतिनिधिमंडल ने इंटरमीडिएट (सत्र 2023-25) में नामांकन शुरू किए जाने को लेकर शनिवार 22 जुलाई को बीबीएमकेयू कुलपति शुकदेव भोई से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में शामिल एबीवीपी के जिला संयोजक नीरज निखिल ने बताया कि कॉलेजों में नामांकन नहीं होने से मैट्रिक पास कर चुके विद्यार्थी इधर-उधर भटक रहे हैं. नामांकन पूर्व कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में काउंटर की व्यवस्था और शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में नीरज निखिल के अलावा एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु गुप्ता, आकाश सिंह समेत महानगर सह मंत्री अखिल सिन्हा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cpim-burnt-effigy-of-manipur-chief-minister-in-maithon/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सीपीआईएम ने मैथन में मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही