Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अभाविप ने कारगिल विजय दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर ने कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार 26 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. पूर्व सैनिक सूबेदार आरके सिंह ने अभाविप के कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि युवाओं को शहीदों के सम्मान में आगे आना चाहिए. ऐसे कार्यक्रमों से सीमा पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ता है. कार्यक्रम में महानगर मंत्री नीरज निखिल के साथ राम नाथ मिश्र, अमन अभिषेक, आकाश कुमार सिंह, मोहित पाण्डेय, श्रीयम त्रिपाठी, किशोर कुमार झा, युवराज चौबे, सौरव कुमार, सिंटू शर्मा, अखिल सिन्हा, सुनील यादव, अजय कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही