Search

 
 
 

धनबाद एसीबी ने स्टोनो को 25 हजार रुपए घूस लेते किया गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/seeing-the-danger-of-dengue-in-dhanbad-the-corporation-started-spraying-ddt/">(Dhanbad)

एसीबी की टीम ने 13 अक्टूबर को चास मुफस्सिल के सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार के स्टोनो विकास कुमार को 25 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है. उसे धनबाद लाकर पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. एसीबी के डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि बोकारो के पिंडराजोर निवासी मोतीलाल रजवार ने एसीबी से लिखित शिकायत की थी कि केस में आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए सर्किल इंस्पेक्टर का स्टोनो रिश्वत माग रहा है. जांच में आरोप सही पाया गया. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता मोतीलाल रजवार को घूस की रकम 25 हजार रुपए के साथ स्टोनो के पास पास भेजा. मोतीलाल रजवार से विकास जैसे ही रुपए ले रहा था, टीम ने उसे दबोच लिया. वहां से उसे धनबाद एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ की गई. विकास कुमार ने कहा कि इंस्पेक्टर के कहने पर वह 25 हजार रुपए घूस ले रहा था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-baghmaras-coal-area-burning-in-the-fire-of-supremacy-leaders-are-baking-bread/">

धनबाद : वर्चस्व की आग में जल रहा बाघमारा का कोल एरिया, नेता सेंक रहे रोटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही