Search

 
 
 

धनबाद: एसीबी ने टुंडी के अवर निरीक्षक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 

केस डायरी और रिपोर्ट भेजने के एवज में ले रहे थे पांच हजार रुपये

Dhanbad: टुंडी के अवर निरीक्षक शिवनारायण राम मुची को सोमवार 14 अगस्त को एसीबी की टीम ने 5000 (पांच हजार) रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने टुंडी थाना कांड संख्या 33 के आरोपकर्ता सद्दाम अंसारी से केस डायरी और रिपोर्ट भेजने के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. आज गश्ती के दौरान एसीबी की टीम ने संग्रामडीह शेड के पास  अवर निरीक्षक को पैसा लेते रंगे हाथ ट्रैप कर लिया. उसके बाद टुंडी थाना लाकर पूछ ताछ की गई. एसीबी की टीम कांड संख्या 6/23 के तहत 7 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे साथ ले गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही