Search

 
 
 

धनबाद: राजस्व कर्मी को 5 हजार घूस लेते एसीबी ने पकड़ा

 
एनएच पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट सौंपने के एवज़ में मांगे थे दस हज़ार
Topchanchi : तोपचांची अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को धनबाद की एसीबी टीम ने गुरुवार 14 सितंबर को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद तोपचांची अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कर्मचारी अपना-अपना दफ्तर छोड़ बाहर भाग गए. मामला नेशनल हाईवे पर जमीन अधिग्रहण से संबंधित रिपोर्ट धनबाद भू-अर्जन कार्यालय को सौंपने को लेकर था. एसीबी डीएसपी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तोपचांची प्रखंड के सिंहडीह निवासी शरद कुमार महतो की शिकायत पर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को पांच हज़ार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. बताया कि नेशनल हाईवे पर शरद कुमार महतो की जमीन अधिग्रहित की जा रही थी. जिसे लेकर धनबाद भू-अर्जन कार्यालय से जमीन संबंधित रिपोर्ट की मांग की गई थी. रिपोर्ट सौंपने के एवज में राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा दस हज़ार रूपये की मांग कर रहे थे. एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को धनबाद लेकर चली गई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-target-to-feed-deworming-medicine-to-2-lakh-children-in-baghmara-on-20th-september/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 20 सितंबर को बाघमारा में 2 लाख बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही